Feb 09, 2024

बॉलीवुड में 20 साल, शाहिद कपूर ने बना ली इतने अरब की संपत्ति

Suneet Kumar Singh

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं। हाल ही में उनकी फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हुई है।

अच्छा रेस्पॉन्स

फिल्म को अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले भी शाहिद कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं।

इश्क विश्क

शाहिद कपूर ने साल 2003 में इश्क विश्क से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म सुपरहिट रही थी।

बॉलीवुड में 20 साल

20 सालों से बॉलीवुड में सक्रिय शाहिद कपूर ने शोहरत के साथ दौलत भी खूब बनाई है।

नेटवर्थ

कई मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी टोटल नेटवर्थ 300 करोड़ रुपये बताई गई है। बताया जा रहा है कि फिल्मों और एंडोर्समेंट से शाहिद हर महीने करीब 3 करोड़ की कमाई करते हैं।

बढ़ाई है फीस

साल 2019 में कबीर सिंह की सफलता के बाद से शाहिद ने अपनी फीस में इजाफा किया है। उनकी नेटवर्थ भी पिछले 5 सालों में तेजी से बढ़ी है।

प्रॉपर्टी

बात अचल संपत्ति की करें तो उनके पास दिल्ली और मुंबई जैसे महानगर में कई बंगले हैं।

कार कलेक्शन

शाहिद लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में एक से बढ़कर एक आलीशान कारें हैं।

Article 370 के ट्रेलर लॉन्च पर यामी गौतम नहीं इस एक्ट्रेस ने लूटी महफिल