Feb 25, 2024

इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रोने लगे थे शाहिद कपूर, आज भी है मलाल

Vivek Yadav

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेताओं में से एक शाहिद कपूर 43 साल के हो गए हैं। अभिनेता ने बड़े परदे पर एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। वहीं, उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है।

Source: @Shahid Kapoor/FB

वहीं, शाहिद कपूर एक ऐसी फिल्म को रिजेक्ट कर चुके हैं जिसकी स्क्रिप्ट पढ़ कर वो रोने लगे थे। इस फिल्म में काम न कर पाने का मलाल उन्हें आज भी है।

रांझणा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, साल 2013 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रांझणा' के मेकर्स फिल्म में शाहिद कपूर को कास्ट करना चाहते थे। उनके मना करने के बाद ये किरदार धनुष के पास चला गया।

बैंग बैंग

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'बैंग बैंग' भी पहले शाहिद कपूर के पास गई थी। लेकिन, उस वक्त 'हैदर' में बिजी होने के चलते उन्होंने इस प्रोजेक्ट को ठुकरा दिया था।

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा

इस फिल्म के लिए मेकर्स पहले शाहिद कपूर को कास्ट करना चाहते थे। उनके मना करने के बाद उनकी जगह इमरान खान को कास्ट कर लिया गया।

रंग दे बसंती

इस कल्ट क्लासिक फिल्म को मना करने का मलाल शाहिद कपूर को आज भी है। अभिनेता ने नेहा धूपिया के शो में खुलासा किया था कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते समय वो रोने लगे थे। उनके मना करने के बाद सिद्धार्थ को कास्ट कर लिया गया था।

शुद्ध देसी रोमांस

शाहिद कपूर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को भी ठुकरा चुके हैं। उनके मना करने के बाद ये फिल्म दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पास चली गई थी जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर नजर आई थीं।

रॉकस्टार

फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने शाहिद कपूर को 'जब वी मेट' के साथ ही 'रॉकस्टार' का भी ऑफर किया था। उनके मना करने के बाद ये फिल्म रणबीर कपूर के पास चली गई।

43 के हुए शाहिद कपूर, ये हैं करियर की बेस्ट फिल्में