May 03, 2023Vivek Yadav

Source:@shahidkapoor/Insta

रॉकस्टार, रांझणा जैसी इन ब्लॉकबल्टर फिल्मों को भी रिजेक्ट कर चुके हैं शाहिद कपूर

शहिद कपूर ने जहां हिट फिल्मों में काम किया है तो वहीं उन्होंने कई ब्लॉकबल्टर फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है। इसमें रॉकस्टार, रांझणा समेत कई फिल्में शामिल हैं।

रणबीर कपूर स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रॉकस्टार' पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी। लेकिन, अन्य प्रोजेक्ट में बिजी होने के चलते उन्होंने इस फिल्मों को ठुकरा दया था।

रॉकस्टार

धनुष और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'रांझणा' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। ये फिल्म भी शाहिद कपूर रिजेक्ट कर चुके हैं।

रांझणा

आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रंग दे बसंती' भी शाहिद कपूर रिजेक्ट कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, अभिनेता को इसके लिए अफसोस भी हुआ था।

रंग दे बसंती

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हिट फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' को लोगों ने खूब पसंद किया। ये फिल्म भी पहले शाहिद कपूर को ऑफर हुई थी।

शुद्ध देसी रोमांस

फिल्म 'बैंग-बैंग' के लिए पहले शाहिद कपूर को अप्रोच किया गया था। जब उन्होंने मना कर दिया तो उनकी जगह ऋतिक रोशन को ले लिया गया। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया था। इसमें कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थीं।

बैंग बैंग