May 05, 2024
शाहिद कपूर एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर खुलासा किया है।
Source: Shahid Kapoor/insta
'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फेम एक्टर ने एक बार नेहा धूपिया के चैट शो में शिरकत की थी। इस दौरान उन्होंने एक्स गर्लफ्रेंड्स को लेकर बात की थी।
Source: Shahid Kapoor/insta
शाहिद ने खुलासा किया था कि वो प्यार में धोखा खा चुके हैं। उन्हें उनकी दो एक्स गर्लफ्रेंड से धोखा मिल चुका है। इस पुराने इंटरव्यू में नेहा ने उनसे पूछा था कि उन्हें प्यार में धोखा कितनी बार मिला है?
Source: Shahid Kapoor/insta
इस प्रश्न के बाद शाहिद जोर-जोर से हंसने लगे थे। उन्होंने जवाब दिया था कि एक के लिए श्योर हैं लेकिन, दूसरे के बारे में थोड़ा शक है। हालांकि, उस दौरान उन्होंने किसी का भी नाम लेने से इनकार कर दिया था।
Source: Shahid Kapoor/insta
लेकिन, नेहा ने इशारों-इशारों में कह दिया था कि क्या वो फेमस महिलाएं हैं, जिन्हें उन्होंने डेट किया था? गौरतलब है कि उनका इशारा एक्ट्रेस करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा की ओर था।
Source: Shahid Kapoor/insta
मगर एक्टर ने किसी का नाम नहीं लिया। बल्कि उन्होंने नेहा से दूसरा सवाल करने को कहा था। इसके बाद फैंस ने भी दोनों एक्ट्रेस के नाम पर कयास लगाए थे। क्योंकि, उनके साथ शाहिद के अफेयर की काफी खबरें रही हैं।
Source: Shahid Kapoor/insta
प्यार में कई बार धोखा खा चुके शाहिद कपूर ने मीर राजपूत से शादी की है। उन्होंने 2015 में सात फेरे लिए थे। उन्होंने अरेंज मैरिज की थी और आज वो बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं।
Source: Shahid Kapoor/insta
बहरहाल, अगर शाहिद के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। इसमें उनकी और कृति सेनन की केमिस्ट्री सभी को पसंद आई थी।
Source: Shahid Kapoor/Insta
2 साल में टूटा आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का रिश्ता?