Feb 25, 2024
शाहिद कपूर आज 43 साल के हो गए हैं।शाहिद कपूर आज 43 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 25 फरवरी, 1981 को दिल्ली में हुआ था। वो जाने-माने एक्टर और निर्माता पंकज कपूर के बेटे हैं।
Source: Shahid Kapoor/Insta
शाहिद ने 'इश्क विश्क' से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
Source: Shahid Kapoor/Insta
शाहिद की बेहतरीन फिल्मों में 'विवाह' और 'जब वी मेट' से लेकर 'पद्मावत' जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। ऐसे में आपको उनके बर्थडे के मौके पर उनकी बेस्ट फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।
Source: Shahid Kapoor/Insta
2006 में रिलीज हुई फिल्म 'विवाह' शाहिद की हिट फिल्मों में से एक रही है। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसे सूरज बड़जात्या ने एक्टर के साथ बनाया था।
Source: Shahid Kapoor/Insta
शाहिद कपूर और करीना कपूर स्टारर फिल्म 'जब वी मेट' को 2007 में रिलीज किया गया था। इसमें दोनों की एक्टिंग ने फैंस का दिल ही जीत लिया था। फिल्म सिनेमाघरों में हिट रही थी।
Source: Shahid Kapoor/Insta
'हैदर' शाहिद कपूर की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही है। इसमें उनके अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया था। मूवी में एक्टर के साथ श्रद्धा कपूर ने लीड रोल प्ले किया था।
Source: Shahid Kapoor/Insta
शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' उनके करियर की बेहतरीन फिल्म है। इसमें उनकी एक्टिंग और कैरेक्टर काफी अलग देखने के लिए मिला था। फिल्म में एक्टर के साथ आलिया भट्ट ने लीड रोल प्ले किया था।
Source: Shahid Kapoor/Insta
शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पद्मावत' को कोई भला कैसे भूल सकता है। शाहिद की बेहतरीन फिल्मों का जिक्र हो और इसका जिक्र ना हो ये हो ही नहीं सकता। इसमें एक्टर ने रावल रतन सिंह का रोल प्ले किया था।
Source: Shahid Kapoor/Insta
शाहिद कपूर की हिट और बेहतरीन फिल्मों में से एक 'कबीर सिंह' भी रही है। इसमें वो डॉक्टर और एक जिद्दी आशिकी के रोल में खूब जंचे हैं। इसमें उनकी और कियारा आडवाणी की केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया था।
Source: Shahid Kapoor/Insta
आलीशान घर से लग्जरी गाड़ियों तक, उर्वशी रौतेला के पास है इतनी संपत्ति