Oct 18, 2024
‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की स्क्रीन मैगजीन लॉन्च इवेंट में श्रद्धा कपूर बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंची थीं। स्क्रीन 11 साल के बाद एक बार फिर से लॉन्च हुई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ‘स्क्रीन’ की कवर गर्ल भी बनीं हैं। इस इवेंट में मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी और एक्टर विजय वर्मा भी गेस्ट बनकर पहुंचे।
स्क्रीन मैगजीन लॉन्च के मौके पर बिग बी अमिताभ बच्चन ने द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और द इंडियन एक्सप्रेस में न्यू मीडिया के प्रमुख अनंत गोयनका को बधाई दी।
इस दौरान श्रद्धा कपूर ने बताया कि जब उनके घर स्क्रीन मैग्जीन आती थी तब वो हॉल में भागकर जाती थीं और न्यू एडिशन को देखती थीं।
एक्ट्रेस और उनके भाई सिद्धांत कपूर एक साथ बैठकर देखते थे कि आज किस फिल्म स्टार की फोटो छपी है और क्या खबर आई है।
इसके साथ ही स्क्रीन में श्रद्धा कपूर ये भी देखती थी कि उनके पिता शक्ति कपूर की फोटो छपी है या नहीं।
स्क्रीन के रि-लॉन्च कवर पर खुद को देखकर अदाकारा ने बताया कि वो काफी स्पेशल महसूस कर रही हैं। इसके साथ ही उनके माता-पिता को भी उनपर काफी गर्व है कि वह ‘स्क्रीन’ की कवर गर्ल बनी हैं।
इस इवेंट में श्रद्धा कपूर ऑल ब्लैक लुक में पहुंची थी जिसमें वो काफी गॉर्जियस लग रही हैं।
बेहद खूबसूरत हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 की विनर रिया सिंघा, इस उम्र में किया ये कारनामा