Feb 17, 2024

वही अदाएं-वही चेहरा, कौन हैं सारा जैसी दिखने वाली ये लड़की?

राहुल यादव

सोशल मीडिया पर पर अक्सर किसी ना किसी स्टार के हमशक्ल की फोटो और वीडियो सामने आ ही जाती है। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनका कोई ना कोई हमशक्ल है।

Source: Ishika Jaiwani/insta

इन दिनों सारा अली खान की डुप्लीकेट की चर्चा हो रही है। एक्ट्रेस के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये लड़की ना केवल सारा के जैसे दिखती है बल्कि उसका रहन-सहन, स्माइल और अदाएं तक उनकी ही तरह है।

Source: Ishika Jaiwani/insta

ऐसे में आपको सारा की हमशक्ल के बारे में बता रहे हैं। उनका नाम इशिका जयवानी है। वो एकदम हूबहू एक्ट्रेस के जैसे ही दिखती हैं।

Source: Ishika Jaiwani/insta

इशिका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और फिल्मों-ऐड्स में सारा अली खान की हमशक्ल काम भी करती हैं।

Source: Ishika Jaiwani/insta

इशिका और सारा एक-दूसरे के जैसे ऐसे दिखती हैं कि अगर वो साथ में खड़ी हो जाएं तो दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाएगा। लोग कंफ्यूज हो सकते हैं।

Source: Ishika Jaiwani/insta

इशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वो खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

Source: Ishika Jaiwani/insta

इशिका सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्टर होने के साथ-साथ अच्छी डांसर भी हैं। वो लाइफस्टाइल और ट्रैवलिंग पर वीडियोज भी बनाती हैं।

Source: Ishika Jaiwani/insta

इशिका और सारा काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों कई बार एक-दूसरे से मिल भी चुकी हैं। इशिका ने सारा के साथ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Source: Ishika Jaiwani/insta

शादी से पहले जैकी भगनानी संग सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं रकुलप्रीत