ऋतुराज सिंह ने क्यों नहीं बताया था दुनिया को पूरा नाम, खुद किया था खुलासा

दिग्गज एक्टर ऋतुराज सिंह के अचानक निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

कार्डियक अरेस्ट के बाद हुई उनकी मौत से दोस्त, परिवार और फैंस सदमे में हैं।

ऋतुराज सिंह ने टीवी के अलावा बहुत सारी वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है।

ऋतुराज सिंह मशहूर एक्टर शाह रुख खान के सीनियर हैं। और खास बात है कि ऋतुराज की डेब्यू फिल्म में शाह रुख सेकेंड लीड में थे।

ऋतुराज सिंह राजस्थान के कोटा के रहने वाले थे। और वह मायानगरी मुंबई अपने सपने पूरे करने आए।

लेकिन क्या आपको पता है कि ऋतुराज सिंह का पूरा नाम क्या है?

ऋतुराज सिंह ने एक बार खुद बताया था कि उनका पूरा नाम कुंवर ऋतुराज सिंह चंद्रावत सिसौदिया है।

इन्होंने बताया था कि इंडस्ट्री में वह सिर्फ ऋतुराज सिंह नाम यूज करते हैं ताकि चीजें सिंपल और आसान रहें।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह अपने पीछे करीब 55 से 60 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं।