Apr 02, 2024
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। बैकग्राउंड डांसर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले रेमो आज इतने बड़े कोरियोग्राफर बन गए हैं कि बड़े-बड़े स्टार्स को डांस सिखाते हैं।
Source: remodsouza/instagram
देशभर के लोग उनके डांस को पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने आज तक डांस की कोई खास ट्रेनिंग नहीं ली है। हालांकि, वह मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन को अपना डांस गुरु मानते हैं।
Source: remodsouza/instagram
बेंगलुरु में जन्में रेमो का असली नाम रमेश गोपी है। उन्होंने अपनी पढ़ाई गुजरात के जामनगर से की है, लेकिन बाद में वह पढ़ाई बीच में छोड़कर मुंबई आ गए।
Source: remodsouza/instagram
लेकिन मशहूर कोरियोग्राफर बनने का उनका सफर इतना आसान नहीं था। जब वह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो उनके पास पैसों की बहुत कमी थी। इस वजह से उन्होंने कई रातें बिना खाए-पिए सड़कों पर गुजारी हैं।
Source: remodsouza/instagram
लेकिन उसी दौरान उनकी मुलाकात लिजेल वॉटकिंस से हुई और फिर दोनों को प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। लिजेल एक एंग्लो-इंडियन है।
Source: lizelleremodsouza/instagram
लिजेल एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं, जिन्होंने कई टेलीविजन शो में कॉस्ट्यूम डिजाइन करने का काम किया है। वहीं, रेमो ने भी ईसाई धर्म अपनाने के बाद अपना नाम रमेश गोपी से बदलकर रेमो डिसूजा रख लिया।
Source: lizelleremodsouza/instagram
रेमो और लिजेल साल 1999 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रेमो ने लिजेल से तीन बार शादी की है।
Source: lizelleremodsouza/instagram
साल 2019 में रेमो और लिजेल ने शादी की 20वीं सालगिरह पर तीसरी बार ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। रेमो और लिजेल के दो बेटे हैं, ध्रुव और गेब्रियल। रेमो अपने परिवार के साथ मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहते हैं।
Source: lizelleremodsouza/instagram
‘मलिक’ से ‘सुल्तान मिर्जा’ तक, नेगेटिव रोल से भी दर्शकों का दिल जीत चुके हैं अजय देवगन