Source: anushkasharma/insta
Source: anushkasharma/insta
बॉलीवुड ‘हंक’ रणवीर सिंह 6 जुलाई के दिन अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी।
Source: anushkasharma/insta
रणवीर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ लव-लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में छाए रहे हैं। यहां जानें दीपिका से शादी करने से पहले रणवीर ने बॉलीवुड की किन हसिनाओं को किया था डेट –
Source: anushkasharma/insta
रणवीर सिंह ने अपना बॉलीवुड डेब्यू अनुष्का शर्मा के साथ ही किया था। अनुष्का और रणवीर एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और कुछ समय तक रिलेशनशिप में भी रहे थे।
Source: aslisona/insta
अनुष्का शर्मा से अलग होने के बाद रणवीर सिंह की नजदीकियां सोनाक्षी सिन्हा के साथ बढ़ने लगी थीं। इन दोनों ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट भी किया था पर कभी पब्लिक में कबूल नहीं की।
Source: parineetichopra/insta
परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह ने 'किल दिल' और 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में एक साथ काम किया था और उस वक्त दोनों एक रिश्ते में भी थे।
Source: ahanadeol/Facebook
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की छोटी बेटी अहाना देओल ने भी रणवीर सिंह को थोड़े समय के लिए डेट किया। खबर ये है कि अहाना ने रणवीर को आदित्य रॉय कपूर के लिए छोड़ दिया था।
Source: deepikapadukone/insta
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने एक साथ कई हिट फिल्मों में काम किया जैसे कि 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत'। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें