Mar 17, 2024
बॉलीवुड सितारे हर साल होली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। होली पर इंडस्ट्री के कई मशहूर लोग पार्टियां भी आयोजित करते हैं, जिसमें कई सेलेब्स शामिल होते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो होली के रंगों से खुद को कोसो दूर रखते हैं। चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।
Source: pexels
जॉन अब्राहम को होली का त्योहार पसंद नहीं है। वो इस दिन रंगों को खुद से दूर रखते हैं। एक्टर का कहना है कि होली के रंगों में केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है जो शरीर और नेचर दोनों के लिए खतरनाक होता है।
Source: John Abraham/Facebook
अक्सर रंग-बिरंगे कपड़ों में नजर आने वाले एक्टर रणवीर सिंह होली के रंगों से दूर रहना पसंद करते हैं। रंग न खेलने की वजह उन्होंने साफ-सफाई को बताया है।
Source: Ranveer Singh/Facebook
करीना कपूर खान ने होली न खेलने के पीछे वजह बताई थी कि उनके दादा यानी राज कपूर के निधन के बाद उन्होंने होली खेलना बंद कर दिया।
Source: Kareena Kapoor Khan/Facebook
टाइगर श्रॉफ का मानना है कि होली पर बहुत सारा पानी बर्बाद होता है। इसके अलावा होली के रंगों में केमिकल होने का भी उन्हें बहुत डर रहता है।
Source: Tiger Shroff/Facebook
कृति सेनन एक समय पर अपने घर पर होली खेला करती थी। लेकिन अब वो अपनी स्किन को लेकर काफी सतर्क रहती हैं इसलिए उन्होंने होली पर रंगों से दूरी बना ली है।
Source: Kriti Sanon/Facebook
तापसी पन्नू अपने माता-पिता की वजह से होली के रंगों से दूर रहती हैं। दरअसल, उनके पेरेंट्स कभी घर में होली नहीं खेलते, इसी वजह से उन्होंने भी कभी होली नहीं खेली।
Source: Taapsee Pannu/Facebook
रणबीर कपूर को होली पर रंग खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है, इसलिए वह होली नहीं मनाते हैं। यहां तक कि एक्टर को फिल्म में होली के सीन सूट करना काफी मुश्किल होता है।
Source: Ranbir Kapoor/Facebook
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, मगर OTT पर हिट रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा, 6 साल में पिटीं 5 फिल्में