रणबीर कपूर की बहन को ससुराल में नहीं बनाने दिया जाता खाना, इसके पीछे है ये मजेदार कारण

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भले ही फिल्मी पर्दे पर कभी नजर नहीं आई, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने और अपने परिवार से जुड़े पोस्ट शेयर करती नजर आती हैं।

पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर रिद्धिमा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के कारण लोगों का ध्यान खींचती हैं। वह अपनी ज्वेलरी कंपनी 'R' की क्रिएटिव हेड हैं।

रिद्धिमा ने 2006 में अपने सबसे अच्छे दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने समारा रखा है।

रिद्धिमा एक अच्छी पत्नी और मां हैं, मगर क्या आप जानते हैं कि उन्हें घर पर खाना बनाने की अनुमति नहीं है। इसके पीछे एक बहुत ही मजेदार वजह है।

रिद्धिमा ने बताया कि उनकी मां नीतू कपूर ने शादी से पहले उन्हें कुकिंग सीखने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा, "जब मैं शादी करने जा रही थी, तब मां ने कहा कि कुकिंग सीख लो, आखिर मैं एक पंजाबी फैमिली से जुड़ने जा रही थी जो खाने-पीने के शौकीन हैं।

उन्होंने आगे कहा, "शादी के बाद, मैंने अलग-अलग तरह की डिश बनानी शुरू की जो मेरे पति को इतनी पसंद आई कि उनका वजन 90 किलो हो गया।"

रिद्धिमा ने आगे कहा, "उसके बाद, उन्होंने मुझे कुकिंग करने से मना कर दिया और मुझसे कहा कि अगर मैं उन्हें पतला देखना चाहती हूं, तो उन्हें कुकिंग करना बंद करना होगा। मेरे पति और बेटी को मेरी कुकिंग पसंद है, लेकिन मैं उन्हें वजन बढ़ाते हुए नहीं देख सकती।"

बता दें, भरत साहनी भी रिद्धिमा और उनके परिवार के बेहद करीब हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिद्धिमा की भरत से पहली मुलाकात 1997 में लंदन में हुई थी। फिर 2001 में दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई। यहीं से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो गहरी दोस्ती में बदल गई। फिर दोनों ने शादी कर ली।