Apr 15, 2025

महल से कम नहीं है रणबीर कपूर के जीजू का घर, कितना बड़ा है उनका एंपायर

Vivek Yadav

लाइमलाइट से रहती हैं दूर

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

कौन हैं रणबीर कपूर के जीजा?

रिद्धिमा की शादी जाने माने बिजनेसमैन भरत साहनी से हुई है जो रणबीर कपूर के जीजा हैं।

क्या करते हैं भरत साहनी?

सफल कारोबारी होने के साथ ही भर साहनी दिल्ली में स्थित एक हाई-एंड गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी वियरवेल इंडिया के एमडी हैं। भरत साहनी का असली कारोबार क्लोदिंग सेक्टर में हैं। उनकी कंपनी ग्लोबल फैशन सप्लाई चेन में से एक है।

कंपनी का टर्नओवर

उनकी कंपनी का सलाना टर्नओवर करीब 253 करोड़ रुपये है। साल 2002 में वो अपनी कंपनी से जुड़े और कुछ ही समय में उन्हें मार्केटिंग और मर्चेंडाइजिंग की जिम्मेदारी मिल गई।

इन बड़े ब्रांड से जुड़े हैं

वियरवेल दुनिया के कई देशों में मशहूर है। भरत साहनी जारा, मैंगो, फॉरएवर,मार्क्स एंड स्पेंसर के साथ ही 21 बड़े फैशन ब्रांड के साथ काम करते हैं।

किसी महल से कम नहीं है घर

भरत साहनी का दिल्ली के जिस घर में रहते हैं वो अंदर से किसी महल से कम नहीं है।

बेहद आलीशान है बंगला

इस आलीशान बंगले में ऐशो आराम की लगभग सारी सुविधाएं मौजूद हैं। कपूर खानदान की स्टाइल के हिसाब से बने इस बंगले में मॉडर्न जिम से लेकर पार्क तक है।

लग्जरी सामानों से भरा है घर

शीशे की दीवारें, लग्जरी फर्नीचर, फर्श के छत तक की खिड़कियां और डिजाइनर झूमर इस घर को महल वाला लुक देते हैं।

रिद्धिमा कपूर करती रहती हैं फोटो शेयर

रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं जहां वो आए दिन फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

फिटनेस फ्रिक हैं

रिद्धिमा फिटनेस फ्रिक हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर वो अक्सर योगा करते हुए भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

ये हैं सनी देओल के करियर की 5 फ्लॉप फिल्में