क्रिसमस पर रणबीर-आलिया ने दिया सरप्राइज, पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा

Dec 25, 2023 Rahul Yadav

Photos-Jansatta

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने पहली बार बेटी राहा कपूर का चेहरा दिखाया है।

क्रिसमस के मौके पर कपल ने फैंस को स्पेशल तोहफा दिया है। राहा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

जन्म के बाद से ही फैंस राहा का चेहरा देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। राहा को कई बार स्पॉट किया गया मगर उनका चेहरा देखने के लिए नहीं मिला था।

सामने आई तस्वीरों में रणबीर-आलिया की बेटी राहा को बेहद ही क्यूट देखा जा सकता है। 

फोटोज में राहा व्हाइट ड्रेस और दो चोटी में बेहद ही क्यूज नजर आ रही हैं। वो बेहद ही प्यारी लग रही हैं।

वहीं, आलिया प्रिटेंड फ्लोरल शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने सैंटा की कैप वाला हेयर बैंड भी लगाया है।

इसके साथ ही रणबीर कपूर को ब्लैक जीन्स और डैनिम जैकेट में देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि आलिया ने बेटी को 6 नवंबर, 2022 को जन्म दिया था। कपल ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी और 27 जून, 2022 को एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।