Jan 19, 2024

तकनीक कम और जुगाड़ ज्यादा, 550 दिन में ऐसे बनी थी 'रामायण'

राहुल यादव

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश की बड़ी हस्तियां भी शामिल होने वाली हैं। ये दिन सभी के लिए ऐतिहासिक होने वाला है।

Source: Sagar world/Insta

टीवी की 'रामायण' के राम (अरुण गोविल), सीता (दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) अयोध्या पहुंच चुके हैं। ऐसे में देशभर का माहौल राममय हो गया है। इस खास अवसर पर रामानंद सागर की 'रामायण' को कैसे भुलाया जा सकता है। ये आज भी यादगार है।

Source: Sagar world/Insta

रामानंद सागर ने अपनी 'रामायण' से अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के किरदार से फेमस कर दिया। लोग आज भी उन्हें भगवान श्रीराम मानकर पूजा करते हैं। ऐसे में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर आपको 'रामायण' को शूट किए जाने की पीछे की कहानी के बारे में बता रहे हैं।

Source: Sagar world/Insta

जब रामानंद ने 'रामायण' को शूट किया था तो उन दिनों कुछ खास तकनीक नहीं थी। ऐसे में तकनीक कम और जुगाड़ का ज्यादा इस्तेमाल किया गया था। इसे 550 दिनों में शूट किया गया था।

Source: Sagar world/Insta

'रामायण' के हर एपिसोड का खर्च करीब 9 लाख रुपए उस समय था। रामानंद के लिए इस शो को बनाना आसान नहीं था। ये चुनौतियों से भरा था। रामानंद सागर ने 'रामायण' को लेकर बहुत से खुलासे अपनी डायरी 'मौत के बिस्तर से डायरी टीबी पेशेंट की' में किए थे।

Source: Sagar world/Insta

उन्होंने बताया था कि अगर किसी सीक्वेंस की शूटिंग सुबह होनी होती थी तो वो अगरबत्ती से धुएं के जरिए कोहरा दिखाया करते थे। वहीं, अगर शूट रात में किया जाना होता था तो शीशे पर रुई के जरिए बादल बनाए जाते थे।

Source: Sagar world/Insta

रामानंद सागर ने डायरी में बताया था कि एक सीन था, जिसमें हिमालय पर भगवान शिव का नृत्य दिखाना था। इसे शूट करने के लिए उन्होंने बैकग्राउंड में एक स्क्रीन का इस्तेमाल किया था, जिसमें प्रोजेक्टर के जरिए छोटे ग्रहों की तस्वीर दिखाई थी।

Source: Sagar world/Insta

इसके साथ ही 'रामायण' के युद्ध सीन्स को आकर्षक बनाने के लिए तीरों को टकराते और बादलों का गरजना दिखाया था। इन सीन्स को शूट करने के लिए उन्हेंने SEG2000 का प्रयोग किया था, जो कि उस समय नया आया ही था।

Source: Sagar world/Insta

कौन है ये एक्ट्रेस जिसका कभी रैपर तो कभी क्रिकेटर संग जुड़ा नाम