Mar 27, 2024

Ram Charan शाम इतने बजे तक कर लेते हैं डिनर, 12 घंटे तक रहते हैं भूखे

Vivek Yadav

इतने साल के हुए राम चरण

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर्स में से एक राम चरण आज किसी पहचान के लिए मोहताज नहीं है। राम चरण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता की फिटनेस कमाल की है।

Source: @Ram Charan/FB

12 घंटे तक रहते हैं भूखे

लेकिन ये बहुत कम लोगों को ही पता है कि वो 12 घंटे तक कुछ भी नहीं खाते हैं। इसके साथ ही अपना डिनर भी शाम को जल्दी कर लेते हैं।

एक्सरसाइज

राम चरण इनलाइन बेंच प्रेस, बारबेल फ्लोर वाइपर, एब्स प्लेट ट्विस्ट और केबल फ्लाई जैसी एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा वो मिलिट्री प्रेस, फ्लोर शोल्डर प्रेस, कैंची किक और एल-लेटरल रेज जैसी एक्सरसाइज भी करते हैं।

नाश्ता

साउथ एक्टर ब्रेकफास्ट में दो पूरे अंडे और तीन अंडे का सफेद भाग लेना पसंद करते हैं। इसके साथ ही वो ओट्स और बादाम मिल्क भी नाश्ते में लेते हैं।

लंच से पहले ये खाना पसंद

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राम चरण लंच से पहले क्राउटन के साथ एक वेजिटेबल सूप पीते हैं। इसके बाद वो ब्राउन राइस, चिकन ब्रेस्ट और ग्रीन करी खाना पसंद करते हैं।

लाइट रखते हैं डिनर

डिनर में अभिनेता को ग्रीन सलाद, एवोकाडो और एक कटोरी सूखे मेवे खाना पसंद है। इसके साथ ही स्नैक्स में वो शकरकंद के साथ हरी सब्जियां खाते हैं।

इतने बजे के बाद पानी तक नहीं पीते

राम चरण डिनर शाम के 6 बजे तक कर लेते हैं। इसके बाद अगले 12 घंटों के लिए उपवास रखते हैं। इस दौरान वो भोजन न करने के साथ ही पानी भी नहीं पीते हैं।

ऐसे फूड्स से रहते हैं दूर

राम चरण की पत्नी उपासना की मानें तो अभिनेता रेड मीट, गेहूं, मीठे फल, शराब, डेयरी प्रोडक्ट्स और कॉफी से दूर रहते हैं।

मालती से राहा कपूर तक, इन स्टारकिड्स ने खेली पहली होली