एक्सरसाइज के बाद ये जूस पीना कभी नहीं भूलतीं रकुल प्रीत सिंह
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं। खबरों की माने तो दोनों गोवा में 22 फरवरी को सात फेरे लेंगे।
रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की बेहद ही फिट और स्लिम एक्ट्रेसेस में से एक हैं।
एक्ट्रेस अपनी डाइट का खास ख्याल रखती हैं। खासकर एक्सरसाइज के बाद रकुल प्रीत जूस पीना नहीं भूलती।
रकुल प्रीत सिंह की इस स्लिम फिगर के पीछे नियमित एक्सरसाइज और सख्त वर्काआउट रुटीन है।
एक्सरसाइज के बाद एक्ट्रेस नास्ते में शेक जरूरी पीती हैं जो प्रोटीन से भरपूर होता है।
रकुल प्रीत सिंह जो शेक पीती हैं वो नारियल दूध, पानी, स्कूप व्हे आइसोलेट पाउडर, 1 चम्मच फ्लैक्ससीड्स और दो केले को मिलाकर बनता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोई सख्त डाइट फॉलो नहीं करती हैं बल्कि घर का खाना बना ज्यादा पसंद करती हैं।
रकुल प्रीत को घर की बनी दाल, रोटी और सब्जी काफी पसंद है। वहीं, एक्ट्रेस जंक फूड और चीनी के सेवन से बचती हैं।