यूं Kapoor Family के हाथ से निकलती गई राज कपूर की एक-एक विरासत

Feb 17, 2023Suneet Kumar Singh

Photos: Raj Kapoor Fans Insta

राज कपूर बॉलीवुड के शो मैन कहे जाते हैं। कहा जाता है कि राज कपूर एक शख्सियत नहीं बल्कि फिल्म मेकिंग की पूरी किताब थे। उनके बाद भी इस परिवार ने कई बेहतरीन कलाकार बॉलीवुड को दिये।

हालांकि वक्त के साथ धीरे-धीरे राज कपूर की एक-एक विरासत परिवार के हाथों निकलती गई। इसी कड़ी में राज कपूर का चेम्बूर वाला बंगला भी कपूर परिवार से गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीद लिया।

इससे पहले एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मों का निर्माण करने वाला आरके स्टूडियो भी कपूर परिवार को बेचना पड़ गया। कहा जाता था कि इस स्टूडियो में राज कपूर की जान बसती थी।

बॉलीवुड में एक वक्त राज कपूर की होली बहुत मशहूर थी। उस होली में सिनेमा के तमाम छोटे-बड़े सितारे शामिल होते थे। राज कपूर के निधन के बाद उनके परिवार में से किसी ने उस परंपरा को भी जारी नहीं रखा।

Photo: Indian Express

राज कपूर एक्टर के साथ ही बेमिसाल फिल्म मेकर भी थे। हालांकि इस परिवार के मौजूदा सदस्यों में से किसी ने भी फिल्म मेकिंग की दुनिया में अभी तक कदम नहीं रखा है।

Source: @rajkapoorsahab/insta