कृति खरबंदा ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड को विश किया बर्थडे

Dec 29, 2023 Rahul Yadav

Photos-Kriti Kharbanda/Insta

कृति खरबंदा ने इंस्टाग्राम पर बॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है।

एक्ट्रेस ने रोमांटिक अंदाज में एक्टर बॉयफ्रेंड को जन्मदिन विश किया है। इसमें दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है। 

कृति ने फोटोज को शेयर कर लिखा, 'इनके पास दिल और प्यारा दिल है। आपके साथ हर दिन एडवेंचर की तरह होता है। आपको प्यार करना सबसे बेहतरीन पल होता है।'

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'मैं खुद को लकी मानती हूं। मेरी जिंदगी और दुनिया में आने के लिए शुक्रिया। आज और हमेशा ढेर सारा प्यार।'

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस पुलकित सम्राट के साथ कोजी और रोमांटिक हो रही हैं।

फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने डांस वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों समंदर किनारे शानदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं। 

पुलकित और कृति एक-दूसरे के साथ लंबे समय से रिलेशिनशिप में हैं। दोनों को अक्सर इवेंट और पार्टी में साथ में स्पॉट किया जाा है।

बहरहाल, पुलकित सम्राट के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में 'फुकरे 3' में दिखे थे। वहीं, कृति 'रिस्की रोमियो' में दिखाई देने वाली हैं।