Mar 16, 2024

पुलकित सम्राट ने शेरवानी पर लिखवाया गायत्री मंत्र, कृति खरबंदा संग लिए सात फेरे

Archana Keshri

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक हो गए हैं। काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद इस कपल ने शादी कर ली।

Source: kriti.kharbanda/instagram

15 मार्च 2024 को पुलकित और कृति की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से गुरुग्राम में हुई थी। इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों समेत करीब 200 मेहमान शामिल हुए थे।

Source: kriti.kharbanda/instagram

अब इस जोड़े ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें वे शादी के जोड़े में काफी अच्छे लग रहे हैं।

Source: kriti.kharbanda/instagram

कृति ने जहां पिंक कलर का लहंगा पहना है। वहीं, पुलकित की शेरवानी लाइट ग्रीन कलर की है।

Source: kriti.kharbanda/instagram

हरे रंग की शेरवानी में पुलकित किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे। पुलकित की इस शेरवानी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Source: kriti.kharbanda/instagram

दरअसल, एक्टर के शेरवानी का डिजाइन काफी अलग है। उन्होंने अपनी शेरवानी पर गायत्री मंत्र लिखवा रखा है।

Source: kriti.kharbanda/instagram

शेरवानी पर एम्ब्रॉयडरी किया हुआ गायत्री मंत्र एक्टर के फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

Source: kriti.kharbanda/instagram

वहीं, पुलकित और कृति की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद फैन्स और सेलेब्स उन्हें उनके नए सफर के लिए बधाई दे रहे हैं।

Source: kriti.kharbanda/instagram

लोगों को हंसाते-हंसाते करोड़ों के मालिक बने राजपाल यादव, जानें उनकी नेटवर्थ