Mar 07, 2024
एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा इस वक्त अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। मीरा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं।
Source: @Meera Chopra/FB
उनका वेडिंग कार्ड इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बताया गया है कि, वो 12 मार्च को जयपुर में मंगेतर रक्षित के साथ सात फेरे लेंगी।
मीरा चोपड़ा ने साल 2005 में साउथ सिनेमा से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उनकी पहली डेब्यू फिल्म 'अंबे आरुयिरे' (Anbe Aaruyire) थी।
एक्ट्रेस की बॉलीवुड डेब्यू की बात करें तो उन्होंने हिंदी सिनेमा में फिल्म 'गैंग ऑफ घोस्ट्स' से कदम रखा था। इसके अलावा वो बॉलीवुड की '1920 लंदन', 'सेक्शन 375' और 'सफेद' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।
मीरा चोपड़ा को शांति काफी पसंद है। जब वो मुंबई की भीड़-भाड़ से परेशान हो जाती हैं तो इसके लिए वो एक ट्रिक अपनाती हैं।
दरअसल, मीरा चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, वो शहरी लड़की हैं लेकिन कई बार जब वो भीड़ से परेशान हो जाती हैं तो शांति के लिए पहाड़ों पर चली जाती हैं।
मीरा चोपड़ा को पहाड़ काफी पसंद हैं यहां तक कि वो वादियों में जाकर बसना चाहती हैं।
बता दें कि, जो कार्ड वायरल हो रहा है उसमें बताया गया है कि शादी की रस्मों की शुरुआत 11 मार्च से शुरू हो जाएगी। वहीं, 12 मार्च को शाम 4:30 बजे जयमाल और फेरा कार्यक्रम है।
यश कुमार ने की ‘शादी एक रात की’, किसके दूल्हे बने भोजपुरी स्टार?