Mar 20, 2024
प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर अयोध्या से पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें उन्हें फैमिली के साथ रामलला की भक्ति में देखा जा सकता है।
Source: Viral Bhayani/Insta
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' अयोध्या पूरी फैमिली के साथ पहुंचीं। उनका वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Source: Viral Bhayani/Insta
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज और वीडियोज में एक्ट्रेस और उनकी फैमिली को ट्रेडिशनल लुक में देखा जा सकता है। इस दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी साथ में दिखीं।
Source: Priyanka Chopra/Insta
राम लला के दर्शन के दौरान एक्ट्रेस को पीले कलर की साड़ी में तो निक जोनस को ट्रेडिशनल अवतार में कुर्ता पायजामा में देखा गया।
Source: Priyanka Chopra/Insta
राम जन्मभूमि पर प्रियंका चोपड़ा और उनके परिवार का स्वागत रामनामी गमछा पहनाकर किया गया। वहीं, बेटी मालती सहित परिवार से सभी सदस्यों ने भगवान राम के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
Source: Priyanka Chopra/Insta
प्रियंका चोपड़ा ने गले में गमछा डाले और माथे पर तिलक लगाए रामलला के दर्शन किए। पति निक और बेटी मालती को भी उसी वेशभूषा में देखा जा सकता है, जिसमें एक्ट्रेस हैं।
Source: Priyanka Chopra/Insta
बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती और निक जोनस के साथ होली मनाने के लिए इंडिया आई हैं। निक जैसे ही इंडिया आए थे तो लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि कपल इस साल होली इंडिया में ही सेलिब्रेट करने वाला है।
Source: Priyanka Chopra/Insta
ऐसे में इस साल प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की इंडिया में पहली होली होने वाली है। ये बेहद ही खास होने वाला है।
Source: Priyanka Chopra/Insta
‘परफॉर्मर ऑफ द ईयर’ बनीं अनन्या पांडे