पति संग हॉलीडे मनाते नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती की शरारतों ने जीता फैंस का दिल

Dec 23, 2023 Archana Keshri

(Photo: @priyankachopra/instagram)

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ वेकेशन का लुत्फ उठाते नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस ने कैंडिड फोटो क्लिक रहाई है। इनमें से एक तस्वीर में प्रियंका और निक रोमांटिक होते नजर आईं। एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस की गोद में बैठी दिखाई दीं।

इस तस्वीर में व्हाइट कलर के को-ऑर्ड सेट में प्रियंका काफी स्टाइलिश दिखीं तो वहीं उनके पति निक की ब्लैक कलर के आउटफिट में हैंडसम लग रहे थे।

बाकी की कुछ तस्वीरों में एक्ट्रेस ने डिनर डेट की झलकियां दिखाते नजर आईं।

एक तस्वीर में प्रियंका ने डिनर टेबल पर रखी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के टॉय कार की झलक दिखाई।

इसके अलावा प्रियंका ने बेटी मालती की भी कुछ तस्वीरें शेयर की है। एक फोटो में वह अपनी मिनी लग्जरी कार के ऊपर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं।

एक तस्वीर में प्रियंका अपनी लाडली मालती के साथ गार्डन एरिया में खेलती हुई नजर आ रही हैं।

वहीं एक तस्वीर में मालती को झूला झूलते हुए देखा गया। इन तीनों ही तस्वीरों में मालती की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है।