Apr 21, 2025

शादी के बंधन में बंधीं भोजपुरी एक्ट्रेस, आदियोगी में लिए फेरे

राहुल यादव

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। 35 की उम्र एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध गई हैं।

पूनम दुबे ने मंगेतर गौरव जैन से शादी की थी। पूनम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस और सेलेब्स उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

पूनम दुबे ने डेस्टिनेशन वेडिंग की है। उन्होंने कोयम्बटूर स्थित आदियोगी में गौरव संग फेरे लिए। एक्ट्रेस वाइन कलर के लहंगे में दुल्हन बनी बेहद खूबसूरत दिखीं।

पूनम और गौरव ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें उन्हें फेरे लेने से लेकर मांग में सिंदूर भरने तक शादी की रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है।

भोजपुरी एक्ट्रेस ने फोटोज को शेयर करने के साथ ही लिखा, 'महादेव के आशीर्वाद से नई जिंदगी की नई शुरुआत हो गई। अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखिए।'

पूनम दुबे को नई शुरुआत के लिए आम्रपाली दुबे, प्रियंका पंडित, काजल राघवानी, समर सिंह, कल्लू और गुंजन पंत जैसे भोजपुरी सेलेब्स ने ढेरों बधाई दी है।

आपको बता दें कि पूनम दुबे और गौरव को लेकर पहले अफवाह उड़ी थी कि दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है। उनकी एक फोटो दो बच्चियों के साथ सामने आई थी, जिसे लेकर कहा गया था गुपचुप शादी के बाद एक्ट्रेस मां भी बन गईं।

हालांकि, उस शादी और बच्चे की खबर महज अफवाह थी। उस समय केवल उनकी सगाई हुई थी। पूनम भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। वो खेसारी लाल, पवन सिंह जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

‘ऐसे मां-बाप पर धिक्कार’, दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने बचाई लावारिस बच्ची की जान