Jun 22, 2025

शादी के बाद पहली बार पति रॉकी संग स्क्रीन पर दिखाई देंगी हिना खान

Rajshree Verma

हिना के लिए 2025 काफी अच्छा

हिना खान के लिए साल 2025 काफी अच्छा रहा है। जून में एक्ट्रेस अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

पति संग शो में आएंगी नजर

इसके साथ ही अब दोनों एक शो 'पति, पत्नी और पंगा' में पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं।

मेकर्स ने जारी किया प्रोमो

'पति, पत्नी और पंगा' शो के निर्माताओं ने हाल ही में इस कपल का एक प्रोमो जारी किया है।

रॉकी ने दिखाई सहमती

प्रोमो में देखने को मिला कि हिना अपने पति रॉकी से जो भी कहते हैं, वह एक्ट्रेस की सभी बातों पर सहमती दिखाते हुए नजर आते हैं।

फैंस हैं दोनों को देखने के लिए उत्साहित

ऐसे में अब रॉकी जायसवाल और हिना खान के फैंस दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए उत्साहित हैं।

सोनाली बेंद्रे करेंगी होस्ट

बता दें कि 'पति पत्नी और पंगा' शो को सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर फारुकी होस्ट करने वाले हैं।

ये जोड़ियां भी आएंगी नजर

वहीं, इसमें टीवी की कई जोड़ी जैसे गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी, अविका गोर-उनके मंगेतर मिलिंद चांदवानी, स्वरा भास्कर-फहाद अहमद समेत कई नजर आने वाले हैं।

समंदर किनारे योग करते नजर आईं हिना खान