Apr 02, 2023Vivek Yadav

Source:@parineetichopra/Insta

Parineeti Chopra राघव चड्ढा से कर रही हैं शादी? इन एक्ट्रेसेस के पति भी रह चुके हैं सांसद

Source:@viralbhayani/Insta

परिणीति चोपड़ा कुछ दिनों से चर्चा में हैं। उनका नाम आप सांसद राघव चड्ढा संग जुड़ रहा है। दोनों को कई पार्टी में एक साथ देखा गया है जिसके बाद उनके करीबी बधाई दे रहे हैं। ऐसे में जानते हैं उनके एक्ट्रेसेस के बारे में जिनके पति सांसद रह चुके हैं।

Source:@parineetichopra/Insta

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को कई बार एक साथ देखा गया है। राघव चड्ढा दिल्ली के राजेंद्र नगर सीट से विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में राघव चड्ढा पंजाब राज्यसभा से सांसद हैं।

परिणीति चोपड़ा

Source:@jaya_bachchan_/Insta

जया बच्चन के पति और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 1984 में इलाहाबाद से लेकसभा का चुनाव जीता था।

जया बच्चन

Source:@azmishabana18/Insta

शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर को साल 2009 में UPA सरकार द्वारा राज्यसभा सांसद के लिए मनोनीत किया गया था। वो 2016 तक राज्यसभा सांसद रहे हैं।

शबाना आजमी

Source:@dimplekapadia__/Insta

डिंपल कपाड़िया के पति और हिंदी सिनेमा के लीजेंड एक्टर राजेश खन्ना भी सांसद रह चुके हैं। वे नई दिल्ली लोकसभा सीट से पांच साल 1991-1996 तक कांग्रेस पार्टी के सांसद रहे।

डिंपल कपाड़िया

Source:@dreamgirlhemamalini/Insta

बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी मथुरा से BJP की लोकसभा सांसद हैं। उनके पति और अभिनेता धर्मेंद्र भी सांसद रह चुके हैं। वो लोकसभा क्षेत्र बीकानेर से 2004-2009 तक सांसद रहे

हेमा मालिनी

Source:@poonamsinhasp/Insta

पूनम सिन्हा के पति और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के पटना साहिब से (2009-2014, 2014-2019) तक लोकसभा सांसद रहे। इसके साथ ही वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। 2019 में वो बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये।

पूनम सिन्हा