Feb 05, 2024
यहां आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बीवियों को लाइमलाइट में रहना बिलकुल पसंद नहीं हैं। खास बात ये है कि कई फेमस स्टार की पत्नियों की तस्वीरें भी मुश्किल से नजर आती हैं।
Source: IMDb
बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या है। तान्या बिजनेसवूमन हैं और फिल्मी पार्टियों से दूर ही रहती हैं।
जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचाल पेशे से इनवेस्टमेंट बैंकर और फाइनेंशियल एनलिस्ट हैं। प्रिया बेहद प्राइवेट पर्सन हैं।
आर माधवन की पत्नी सरिता बिर्जे भी ग्लैमर वर्ल्ड की पार्टियों से दूर ही रहती हैं।
पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला त्रिपाठी स्कूल टीचर हैं और उन्हें फिल्मी पार्टियां कुछ खास पसंद नहीं है।
एक्टर शरमन जोशी ने बॉलीवुड विलेन रहे प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की है। प्रेरणा पेशे से डॉक्टर और वह लाइमलाइट से कोसों दूर रहती हैं।
सोनू सूद की पत्नी सोनाली बहुत कम कैमरे के सामने नजर आती हैं। सोनाली हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर ही रखती हैं।
सनी देओल की पत्नी पूजा देओल बेहद प्राइवेट पर्सन हैं। पूजा कैमरे और फिल्मी पार्टियों से दूर ही रहना पसंद करती हैं।
विवेक ओबरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं। प्रियंका को लो-प्रोइफल रहना पसंद है।
48 साल के हुए अभिषेक बच्चन, नहीं जानते होंगे उनके बारे में ये बातें!