Apr 21, 2024
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी की बहन और बहनोई का रोड एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में उनके बहनोई की मौत हो गई है, जबकि उनकी बहन सरिता की हालत नाजुक है और धनबाद के SNMMC अस्पताल में भर्ती हैं।
Source: @Pankaj Tripathi/FB
पंकज त्रिपाठी अपनी दमदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। परदे पर जैसा भी किरदार हो हर में अभिनेता खरे उतरे हैं।
काफी संघर्षों के बाद अभिनेता ने फिल्मी दुनिया में एक खास मुकाम बनाया है। ऐसे में आइए जानते हैं बॉलीवुड एक्टर कितनी संपत्ति के मालिक हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के पास करीब 45 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
अभिनेता साल भर में 4-6 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। उनका फिल्म के प्रॉफिट में भी हिस्सा रहता है। साथ ही वो ब्रांड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं।
पंकज त्रिपाठी का मुंबई के मड आइलैंड में एक आलीशान घर है जहां वो अपने परिवार संग रगते हैं। इस घर की कीमत करोड़ों में है।
इसके अलावा अभिनेता ने पास बेलसंद में भी एक घर है जिसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के पास कई और भी प्रॉपर्टीज हैं।
पंकज त्रिपाठी के पास मर्सिडीज बेंज E200, टोयोटा फॉर्च्यूनर और मर्सिडीज ML 500 जैसी कई और लग्जरी गाड़ियां हैं।
दिलकश वादियों की खूबसूरती में खोई नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, साथ नहीं दिखे बेटी और पति