Oscars: हर नॉमिनी पर होती है पैसों की बारिश, जानिए क्या होता है गिफ्ट हैंपर के अंदर
Mar 14, 2023Suneet Kumar Singh
Photos: AP
ऑस्कर अवार्ड्स 2023 का ऐलान हो चुका है। इस बार भारत के खाते में दो अवार्ड आए हैं।
ऑस्कर में जो नॉमिनी अवार्ड नहीं जीत पाए हैं उनपर भी पैसों की बारिश हुई है। दरअसल हर नॉमिनी को एक गिफ्ट हैंपर मिलता है। इस साल भी मिला है।
द गार्जियन के मुताबिक इस साल हर नॉमिनेट व्यक्ति को दिये गए गिफ्ट हैंपर की कीमत लगभग 1.03 करोड़ रुपये है।
ये गिफ्ट हैंपर लॉस एंजिल्स की डिस्टिंक्टव असेट नाम की कंपनी देती है। साल 2002 से ही वह ऐसा करती आ रही है।
इस साल गिफ्ट हैंपर में 60 से ज्यादा चीजें हैं। तीन रात इटालियन आइलैंड में ठहरने का पैकेज, गिन्जा निशाकाव से जापानी मिल्क ब्रेड, लिपसक्शन और एक सेलिब्रिटी सर्जन से फेसलिफ्ट बतौर गिफ्ट दिया गया है।
इसके साथ ही हैंपर में लक्ज़री स्किनकेयर प्रोडक्ट, बत्तील खजूर, ऑस्ट्रेलिया में एक प्लॉट और बॉडी स्कल्पिंग वाउचर, चॉकलेट, हेयर रेस्टोरेशन सर्विसेज भी शामिल हैं।