Feb 09, 2024

कृति सेनन नहीं, ये एक्ट्रेस हैं इंडियन सिनेमा की पहली फीमेल रोबोट

राहुल यादव

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। इसमें दोनों स्टार्स की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है।

Source: kriti Sanon/Insta

फिल्म में शाहिद ने रोबोटिक इंजीनियर का रोल प्ले किया है और कृति सेनन ने रोबोट सिफ्रा का किरदार निभाया है। इसमें वो रोबोट बन खूब जंची। उनकी और शाहिद की केमिस्ट्री कमाल की लगी।

Source: kriti Sanon/Insta

कृति सेनन को पहली बार रोबोट के रोल में देखा गया, जिसके बाद कहा जाने लगा कि वो इंडस्ट्री की पहली फीमेल रोबोट हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है। उनसे पहले भी फीमेल रोबोट इंडिया सिनेमा की हिस्ट्री में देखी जा चुकी हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में...

Source: kriti Sanon/Insta

दरअसल, इंडिया सिनेमा में पहली फीमेल रोबोट का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि एमी जैक्सन हैं। उन्होंने रजनीकांत की फिल्म 'रोबोट 2.0' में काम किया था।

Source: Amy Jackson/Insta

फिल्म 'रोबोट 2.0' में एमी जैक्सन ने नीला का रोल प्ले किया था, जो कि एक रोबोट थी। इसे रजनीकांत यानी कि वसीग्रन (फिल्म के कैरेक्टर का नाम) ने क्रिएट किया था।

Source: Amy Jackson/Insta

एमी फिल्म में रजनीकांत को असिस्ट करती नजर आई थीं। उनका किरदार काफी चर्चा में रहा था। इसे साल 2018 में रिलीज किया गया था।

Source: Amy Jackson/Insta

'रोबोट 2.0' ने सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म किया था। इसमें रजनीकांत के साथ अक्षय कुमार भी थे, जिन्होंने नेगेटिव भूमिका निभाई थी।

Source: Amy Jackson/Insta

ऐसे में एमी जैक्सन के बाद कृति इंडियन सिनेमा की दूसरी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने फीमेल रोबोट का रोल प्ले किया है।

Source: Amy Jackson/Insta

करीना-सैफ की तरह एक्टर नहीं, इस खिलाड़ी की तरह बनना चाहते हैं तैमूर