Jul 08, 2025

नीतू कपूर की 10 पुरानी तस्वीरें, आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं

Vivek Yadav

बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक नीतू कपूर आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं।

एक्ट्रेस आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी 40 की उम्र में हुआ करती थीं।

नीतू कपूर ने अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में एक खास पहचान बनाई है।

कैसा भी किरदार हो नीतू कपूर ने उसे बड़े परदे पर बखूबी से निभाया है।

नीतू कपूर ने महज पांच वर्ष की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था।

एक्ट्रेस की डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 1973 में फिल्म 'रिक्शावाला' में बतौर लीड अभिनेत्री डेब्यू किया। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

इसके बाद इसी साल यादों की बारात में उनका डांस नंबर 'लेकर हम दीवाना दिल' दर्शकों को खूब पसंद आया।

साल 1975 में आई फिल्म 'खेल खेल में' ऋषि कपूर और नीतू कपूर की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।

इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में काम किया और फिर ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री जल्द ही ऑफ-स्क्रीन रोमांस में बदल गई।

काफी समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 1979 में सगाई कर ली और 1980 में शादी कर हमेशा के लिए एक हो गए।

ड्रेस की वजह से ट्रोल हुईं नेहा कक्कड़