Bigg Boss 17 के विनर मुनव्वर फारूकी 27 दिनों तक जेल की सजा काट चुके हैं। साल 2021 में एक एक्ट को लेकर उन्हें जेल हुई थी।
दरअसल, स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने वर्ष 2021 में अपने एक शो के दौरान कुछ ऐसा बोल दिया था जिसके बाद उन पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा और उन्हें 37 दिन की जेल हुई।
मुनव्वर फारूकी ने Brut को दिए अपने एक इंटरव्यू में साझा किया है कि जेल में क्या होता है और कैसा लगता है। उस दौरान वो काफी डरे हुए थे और कुछ सोच ही नहीं पा रहे थे।
मुनव्वर फारूकी ने इस दौरान कहा कि, जेल किसी नर्क से कम नहीं है। आप बाहर कि दुनिया से बिल्कुल कट जाते हैं। अगर 'उन्हें जिंदगी में कभी अपने दुश्मन को भी जेल भेजने का मौका मिले तो भी वो ऐसा कदम नहीं उठाएंगे'।
उन्होंने बताया कि जेल में ऑर्डर फॉलो करना होता है, 'आपको बोला जाएगा उठ जाओ तो उठना है, सोने के लिए कहा जाएगा तो सोना होगा, खाने के लिए कहा जाएगा तो खाना होगा। नहाने के लिए कहा जाएगा तो नहाना होगा'।
फारूकी के मुताबिक, जेल में कोई भी काम बिना ऑर्डर के नहीं कर सकते हैं। जेल में सुबह 6 बजे उठना होता था और वो भी सिर्फ 30 सेकंड से 1 मिनट के अंदर। उसके बाद हर किसी को प्रेयर करनी होती थी। प्रेयर खत्म होने के बाद बिस्तर को ठीक करना होता था।
इसके आधे घंटे के बाद 45 मिनट के लिए कैदियों के सेल खुलते थे जिसमें नहाने और कपड़े धोने का समय मिलता था। इसके बाद 7 बजे चाय आती थी जिसके लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है।
चाय के बाद 12 बजे कैदियों को लंच मिलता था। इस बीच 7-12 बजे तक मुनव्वर अपने ही सेल में 4-5 घंटे वॉक करते थे। इसके बाद शाम को 7-8 बजे तक डिनर करना होता था और 8 बजे तक लाइट बंद हो जाती थी। जिसके बाद हर कैदी को सोना होता था।