Dec 24, 2023 Author
(Photos: imouniroy/instagram)
बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय और दिशा पटानी की दोस्ती जगजाहिर है। ये दोनों अक्सर एक दूसरे पर अपना प्यार लुटाते रहते हैं।
इन दिनों दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। हाल ही में दोनों को साथ में वेकेशन मनाते देखा गया था।
अब दोनों एक्ट्रेस एक साथ क्रिसमस और न्यू ईयर सैलिब्रेशन करते नजर आ रही हैं।
मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वो अपनी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस कैप्शन में अपने फैंस को भी क्रिसमस और न्यू ईयर विश किया है।
इनमें से एक तस्वीर में मौनी क्रिसमस ट्री के पास दिशा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
बता दें, मॉनी और दिशा की दोस्ती की शुरुआत इसी साल अक्षय कुमार के नॉर्थ अमेरिकन टूर के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई।
तब से लेकर अब तक कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा गया है। दोनों एक्ट्रेस इन दिनों थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें