Feb 16, 2024
2023 बॉलीवुड के लिए काफी बहेतरीन रहा। वहीं, साउथ मूवीज के लिए कुछ खास नहीं। जहां हिदी फिल्मों ने 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं, साउथ की फिल्में इस आंकड़े तक ही पहुंच पाईं।
Source: IMDB
2021 और 2022 की तुलना में देखा जाए तो 2023 साउथ मूवीज के लिए कुछ खास नहीं रहा। पिछले साल 'वरिसु' और रजनीकांत की 'जेलर' जैसी ही फिल्में रिलीज हुईं।
Source: IMDB
लेकिन, 2024 को लेकर माना जा रहा है कि ये साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी शानदार होने वाला है। इस साल 5 बड़ी फिल्मों पर सभी की नजरें हैं, जो रिलीज होने वाली हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में...
Source: IMDB
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को 2021 में रिलीज किया गाय था। इसके ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके बाद इसके सीक्वल का फैंस को इंतजार था, जो कि इस साल 15 अगस्त में खत्म होने वाली है। इसकी हाई डिमांड है।
Source: IMDB
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा' को 2022 में रिलीज किया गया था। छोटे बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता परचम लहराया था। इसकी हिट के बाद इसके सीक्वल का ऐलान किया गया था, जिसके बाद से फैंस को एक्साइटमेंट के साथ रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।
Source: IMDB
जूनियर एनटीआर फिल्म 'देवरा' को लेकर चर्चा में हैं। इससे एक्टर का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें खतरनाक एक्शन अंदाज में दिखे थे। मूवी की रिलीद का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसे 5 अप्रैल, 2024 को रिलीज किया जाएगा।
Source: IMDB
प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें दीपिका पादुकोण, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं। फिल्म को 9 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Source: IMDB
साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बताई जा रही है। इसे एक दो और पांच नहीं बल्कि 38 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें बॉबी देओल दमदार विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
Source: IMDB
इतनी आलीशान जिंदगी जीती हैं मिमी चक्रवर्ती