Mar 10, 2024

किस देश ने सबसे ज्यादा बार जीता है मिस वर्ल्ड, भारत की रैंक देखकर चौंक जाएंगे

Archana Keshri

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है, जो 1951 से आयोजित की जा रही है। स्वीडन की रहने वाली किकी हकसन ने पहली पहली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का खिताब जीता था।

Source: Miss World/Instagram

वहीं, हाल ही में 71वीं मिस वर्ल्ड की विजेता की घोषणा की गई है। चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिजकोवा ने इस साल पेजेंट को अपने नाम किया है।

Source: Miss World/Instagram

ऐसे में चलिए जानते हैं उन देशों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

Source: Miss World/Instagram

मिस वर्ल्ड का खिताब सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड भारत और वेनेजुएला के नाम है, दोनों देशों ने 6-6 बार यह खिताब जीता है।

Source: Miss World/Instagram

भारत

भारत की पहली मिस वर्ल्ड रीता फारिया थीं जिन्होंने 1966 में यह खिताब जीता था। इसके बाद ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), प्रियंका चोपड़ा (2000), युक्ता मुखी (2007) और मानुषी छिल्लर (2017) ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

Source: Miss World/Instagram

वेनेजुएला

वेनेजुएला की पहली मिस वर्ल्ड सुजाना डुइज्म थीं जिन्होंने 1955 में यह खिताब जीता था। इसके बाद पिलिन लियोन (1981), एस्ट्रिड कैरोलिना हेरेरा (1984), निनिबेथ लील (1991), जैकलिन एगुइलेरा (1995) और इवियन सरकोस (2011) ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

Source: Miss World/Instagram

जमैका

जमैका ने यह खिताब 4 बार जीता है। इस देश की पहली मिस वर्ल्ड कैरोल क्रॉफर्ड थीं जिन्होंने 1963 में यह खिताब जीता था। इसके बाद सिंडी ब्रेकस्पीयर (1976), लिसा हैना (1993) और टोनी-एन सिंह (2019) ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

Source: Miss World/Instagram

यूनाइटेड किंगडम

यूनाइटेड किंगडम ने वैसे तो यह खिताब 5 बार जीता था, लेकिन 1974 में मिस वर्ल्ड बनीं हेलेन मॉर्गन से मिस वर्ल्ड का ताज वापस ले लिया गया था। वहीं, इस देश की पहली मिस वर्ल्ड रोजमेरी फ्रैंकलैंड थीं जिन्होंने 1961 में यह खिताब जीता था। इसके बाद एन सिडनी (1964), लेस्ली लैंगली (1965) और सारा-जेन हट (1983) ने भी मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।

Source: Miss World/Instagram

भारत की 6 कंटेस्टेंट, जो बन चुकी हैं मिस वर्ल्ड, जानिए कहां हैं सब