Mar 09, 2024
भारत 27 साल के बाद एक बार फिर से मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने जा रहा है। ये आज शाम मुंबई आयोजित किया जा रहा है।
Source: Sini Shetty/insta
मिस वर्ल्ड 2023 का फाइनल मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहा है। इसमें फेमिना मिस इंडिया-2022 की विनर सिनी शेट्टी भारत को रिप्रजेंट करेंगी। ऐसे में आपको इससे पहले भारत की 6 विनर के बारे में बता रहे हैं।
Source: Sini Shetty/insta
रीता फारिया 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बनी थीं। 17 नवंबर, 1966 को उन्होंने इस खिताब को जीता था। वो मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय और एशियाई महिला थीं। वो पेशे से डॉक्टर भी थीं। अब वो गुमनाम जिंदगी जी रही हैं।
Source: express-archives
ऐश्वर्या राय ने 1994 में 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज सजाया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी और एक्टिंग में करियर बनाया। उन्होंने हिंदी से लेकर साउथ फिल्मों में भी खूब नाम कमाया है।
Source: express-archives
डायना हेडन ने 1997 में 24 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। वो अपने नाम फेमिना मिस इंडिया का ताज भी सजाया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में किस्मत आजमाई मगर कुछ खास नहीं कर पाई्ं। वो 'बिग बॉस 2' में भी नजर आ चुकी हैं। अब डायना लाइमलाइट से दूर हैं।
Source: express-archives
युक्ता मुखी ने 22 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उन्होंने 1999 में इसे जीतकर बड़ा मुकाम हासिल किया था। इसके बाद फिल्मों में काम किया, मगर यहां सफलता हाथ नहीं लगी। 2008 में शादी की और एक्टिंग से दूर हैं। अब वो दिल्ली में रेस्त्रां चलाती हैं।
Source: express-archives
प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज सजाया था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और आज वो इंटरनेशनल स्टार हैं। इसके साथ ही जोनस परिवार की बहू भी हैं।
Source: express-archives
मानुषी छिल्लर 2017 में मिस वर्ल्ड बनी थीं। उन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। अब वो फिल्मों में एक्टिंग करती हैं। आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' है। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं।
Source: express-archives
Miss World 2024: मिस वर्ल्ड बनने के बाद मिलता है दुनिया घूमने का मौका और इतना कैश प्राइज