मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का ताज रिया सिंघा को पहनाया गया है। अब वो वैश्विक मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
रिया सिंघा को यह ताज उर्वशी रौतेला ने पहनाया। रिया बेहद ही खूबसूरत हैं।
गुजरात के अहमदाबाद की रहने वाली रिया सिंघा महज 19 साल की हैं। इस वक्त वो गुजरात के एसएल यूनिवर्सिट के पढ़ाई कर रही हैं।
अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत रिया सिंघा ने सिर्फ 16 साल की उम्र से ही कर दिया था।
यहां तक कि रिया सिंघा मिस टीन गुजरात का भी खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने साल 2023 में भारत का मिस टीन यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी प्रतिनिधित्व किया था। रिया ने इस प्रतियोगिता में टॉप 6 में जगह बनाई थी।
रिया सिंघा के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर 55.6 के फॉलोवर्स हैं। यहां वो आए दिन अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों पर नजर डाले तो रिया हर आउटफिट में बला की खूबसूरत लगती हैं।
ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न तक में रिया सिंघा बेहद गॉर्जियस लगती हैं।