May 14, 2024

लग्जरी कारों की शौकीन हैं मानुषी छिल्लर, फ्लॉप फिल्मों के बाद भी करती हैं करोड़ों में कमाई

Archana Keshri

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर आज अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद हरियाणा के रोहतक में एक हरियाणवी परिवार में जन्मी मानुषी धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह बना रही हैं।

Source: manushi_chhillar/instagram

मानुषी ने बॉलीवुड फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से डेब्यू किया था। उनकी ये पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी।

Source: manushi_chhillar/instagram

इसके बाद साल 2023 में उन्हें फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में काम किया। मगर यह फिल्म भी बुरी तरह फ्लॉप हो गई।

Source: manushi_chhillar/instagram

साल 2024 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'ऑपरेशन वैलेंटाइन' और हिंदी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम किया। लेकिन ये फिल्में भी मानुषी के करियर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।

Source: manushi_chhillar/instagram

भले ही अब तक एक्ट्रेस की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो, लेकिन उन्होंने अपने किरदारों से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

Source: manushi_chhillar/instagram

आज वह अपने टैलेंट के दम पर करोड़ों रुपये कमा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मानुषी एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

Source: manushi_chhillar/instagram

इसके अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी मोटी खासी कमाई करती हैं। उनकी नेटवर्थ 3 मिलियन डॉलर यानी 25 करोड़ रुपये के आसपास है।

Source: manushi_chhillar/instagram

मानुषी छिल्लर को लग्जरी कारों का बड़ा शौक है। उनके कार कलेक्शन में वोल्वो XC90, मर्सिडीज बेंज, लैंड रोवर और रेंज रोवर जैसी कारें शामिल हैं।

Source: manushi_chhillar/instagram

फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद करोड़ों कमाती हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर