Jan 11, 2024

मलाइका अरोड़ा की फेवरेट है ये देसी चीज, खूब खाते हैं हिंदुस्तानी

Vivek Yadav

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को देखकर कोई नहीं कह सकता की वो 50 साल की हैं।

Source: @malaikaaroraofficial/Insta

एक्ट्रेस अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी फिटनेस के साथ ही खूबसूरती का भी लगभग हर कोई कायल है।

मलाइका अरोड़ा खाने-पीने की काफी शौकीन हैं।

एक्ट्रेस के खाने का समय फिक्स है और वो उसी समय पर अपना भोजन करती हैं।

मलाइका योगा पर काफी ध्यान देती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस आए दिन अपने योग की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस सुबह के वक्त नींबू पानी और नास्ते में नट्स लेना पसंद करती हैं। मलाइका अरोड़ा योग से अपने दिन की शुरुआत करती हैं।

दाल-चावल इंडियंस के फेवरेट डिशेज में से एक है और मलाइका अरोड़ा भी लंच में ये देसी फूड्स खूब खाती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस सब्जी, चीकन और प्रोटीन भी लंच में लेती हैं।

शाम में मलाइका अरोड़ा हेल्दी स्नैक्स लेती हैं और डिनर में सब्जी, मीट, दाल, अंडे खाना पसंद करती हैं। एक्ट्रेस अपना डिनर 7 बजे तक कर लेती हैं उसके बाद वो कुछ नहीं खाती।

घरवालों संग भूलकर भी ना देखें OTT की ये 9 फिल्में और सीरीज