Jun 03, 2025

शोबिज छोड़ ब्रह्मकुमारी बनीं 'लगान' एक्ट्रेस

राहुल यादव

आमिर खान की फिल्म 'लगान' फेम एक्ट्रेस ग्रेसी सिंह तो याद होगी। वह भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं लेकिन, वो अपने बेहतरीन अभिनय के लिए आज भी जानी जाती हैं।

'लगान' में गौरी के रोल में उन्हें काफी पसंद किया गया था। आमिर के साथ उनकी जोड़ी भी खूब जमी थी। रातों रात पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

उन्होंने 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' और 'गंगाजल' जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया। ग्रेसी सिंह ट्रेंड डांसर भी हैं। जब वह करियर के पीक पर थीं तो उन्होंने एक्टिंग दूरी बना ली।

ग्रेसी सिंह 44 साल की उम्र में आज भी सिंगल हैं। वह ना तो फिल्मों में एक्टिव हैं ना तो किसी इवेंट में दिखती हैं। अब वो पूरी तरह से शोबिज को छोड़ चुकी हैं।

'लगान' एक्ट्रेस ने 2013 में नई राह चुन ली थी। उन्होंने ब्रह्मा कुमारी ज्वॉइन किया और आध्यात्म की राह चुन ली। यहां वो शांति और उद्देश्य की गहरी भावना की तलाश में थीं।

वो ब्रह्मा कुमारी में अपने क्लासिकल डांस के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश पहुंचाती हैं। वह 44 साल की उम्र में अकेली रहती हैं।

2020 में ग्रेसी सिंह ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा था कि इस वक्त वो शादी के बारे में नहीं सोच रही हैं। उन्होंने अंदेशा जताया था कि फ्यूचर में शायद किसी से करें।

ग्रेसी को आखिरी बार टीवी सीरियल 'संतोषी मां-सुनाएं व्रत कथाएं' में देखा गया था। ये 'संतोषी मां' का सीक्वल था।

44 की उम्र में फिट रहने के लिए ये काम करती हैं करीना कपूर