Mar 23, 2023Vivek Yadav
Source:@kanganaranaut/Insta
बॉलीवुड की 'क्वीन' यानी कंगना रनौत 36 साल की हो गई हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में आई फिल्म 'गैंगस्टर' से की।
कंगना ने 'तनु वेड्स मनु', 'क्वीन', 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई', फैशन, 'मणिकर्णिका: झांसी की रानी' जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से हर किसी का दिल जीत लिया। कंगना ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी रिजेक्ट किया है। इसमें सलमान खान की भी फिल्म शामिल है।
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में कंगना रनौत को रणबीर कपूर की ऑनस्क्रीन पत्नी का रोल ऑफर हुआ था। जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।
सलमान खान की हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में फिल्ममेकर कंगना रनौत को उनके अपोजिट लेना चाहते थे। कंगना ने जब इसे रिजेक्ट कर दिया तब ये फिल्म करीना कपूर के पास चली गई।
सलमान खान की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सुल्तान' के लिए भी फिल्ममेकर्स की पहली पसंद कंगना रनौत थी। एक्ट्रेस ने जब इसे रिजेक्ट कर दिया तब उनकी जगह अनुष्का शर्मा को ले लिया गया।
नसीरुद्दीन शाह, इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' को भी कंगना रिजेक्ट कर चुकी हैं। इसके बाद विद्या बालन के पास ये फिल्म चली गई।
अक्षय और इलियाना डिक्रूज स्टारर फिल्म 'रुस्तम' को भी कंगना रनौत रिजेक्ट कर चुकी हैं।
अक्षय कुमार की एक और हिट फिल्म 'एयलिफ्ट' की भी स्क्रिप्ट कंगना के पास गई थी। लेकिन, बिजी होने के चलते एक्ट्रेस ने मना कर दिया। जिसके बाद उनका किरदार निमृत कौर ने निभाया था।
कंगना रनौत के पास फिल्म 'रॉय' की भी स्क्रिप्ट आई थी। लेकिन, उन्हें ये कुछ खास पसंद नहीं आई। जिसके बाद रणबीर कपूर के अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस को ले लिया गया। हालांकि, ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें