Mar 18, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लैक्मे फैशन वीक के अंतिम दिन रैंप पर अपना जलवा दिखाया। इस दौरान जाह्नवी का लुक अप्सरा से कम नहीं लग रहा था।
Source: jansatta
इस दौरान जान्हवी ने पर्पल कलर का हैंड वर्क आउटफिट पहना हुआ था। इस ट्रेडिशनल ड्रेस में जाह्नवी बेहद स्टाइलिश नजर आईं।
Source: jansatta
पर्पल कलर के डिजाइनर ब्लाउज और फिश कट लहंगे में वह जलपरी जैसी लग रही थीं। इस ड्रेस में एक्ट्रेस अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
Source: jansatta
ग्लॉसी मेकअप के साथ मैच करते हुए जान्हवी कपूर ने अपने बालों को हाई बन में बांधा हुआ है।
Source: jansatta
रैंप पर जाह्नवी कपूर ने लोगों को अपने अंदाज से दीवाना बनाया। लेकिन इस बार वह रैंप पर अकेली नहीं थी। बल्कि उनके साथ आदित्य रॉय कपूर भी चलते दिखाई दिए।
Source: jansatta
इन तस्वीरों में जान्हवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक साथ रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं। जाह्नवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
Source: jansatta
इस दौरान आदित्य ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। आदित्य और जाह्नवी का लुक इस दौरान काफी रॉयल लग रहा था। लैक्मे फैशन वीक 2024 के अंतिम दिन जान्हवी कपूर और आदित्य रॉय कपूर शो स्टॉपर बने।
Source: jansatta
आदित्य और जाह्नवी की ये तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग आदित्य की कथित गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे पर मजे लेते नजर आ रहे हैं।
Source: jansatta
‘कहां से मांग लिया…’, शहनाज गिल का दिखा स्टाइलिश अवतार, हुईं ट्रोल