Feb 07, 2024

एक्स को भुलाने के लिए इन स्टार्स ने पकड़ा दूसरे का हाथ

Archana Keshri

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की थी। मगर साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद ऋतिक अब सबा आजाद को डेट कर रहे हैं।

Source: hrithikroshan/instagram

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी ने साल 2009 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। मगर दोनों साल 2013 में अलग हो गए। अब एक्ट्रेस साउथ एक्टर सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं।

Source: aditiraohydari/instagram

अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी। मगर दोनों साल 2018 में अलग हो गए। इसके बाद एक्टर ने गैब्रिएला डेमेरिट्स को डेट करना शुरू कर दिया।

Source: rampal72/instagram

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। मगर 2017 में दोनों का तलाक हो गया। अब एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर को डेट कर रही हैं।

Source: malaikaaroraofficial/instagram

कल्कि कोचलिन

कल्कि कोचलिन ने साल 2011 में अनुराग कश्यप से शादी की थी, मगर 2013 में दोनों अलग हो गए। अनुराग से अलग होने के बाद अब एक्ट्रेस इजरायली पियानो वादक गाय हर्शबर्ग के साथ लिव-इन में रह रही हैं।

Source: kalkikanmani/instagram

पुलकित सम्राट

पुलकित सम्राट ने साल 2014 में श्वेता रोहिरा से शादी की थी, मगर एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया। अब पुलकित कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है।

Source: pulkitsamrat/instagram

फरहान अख्तर

फरहान अख्तर ने साल 2000 में अधुना भवानी से शादी की थी। मगर दोनों 2016 में अलग हो गए। अधुना से अलग होने के बाद फरहान की जिंदगी में शिबानी दांडेकर आ गईं। दोनों ने इसके बाद साल 2022 में शादी कर ली।

Source: faroutakhtar/instagram

राहुल रॉय

राहुल रॉय ने साल 2000 में मॉडल राजलक्ष्मी से शादी की थी। मगर 14 साल के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। तलाक होने के बाद उनका नाम मुग्धा गोडसे और सुपरमॉडल साधना सिंह के साथ जुड़ा।

Source: officialrahulroy/instagram

जिसे जड़ा तमाचा उसी से रचाई शादी, ऐसी थी ईशा देओल की लव स्टोरी