Jan 16, 2024
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 1998 में शादी की थी। हालांकि 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
Source: express-archives
ऋतिक रोशन और सुजैन खान साल 2000 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। मगर दोनों का 2014 में तलाक हो गया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं और दोस्तों की तरह रहते हैं।
Source: suzkr/instagram
आमिर खान ने किरण राव से साल 2005 में शादी की थी। मगर 2021 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि तलाक के बाद भी दोनों एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं।
Source: _kiranraokhan/instagram
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण कई सालों तक सीरियस रिलेशनशिप में रहे थे। मगर उनका ये रिश्ता जल्द ही टूट गया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं।
Source: @deepikapadukone/instagram
रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा 2010 में शादी की थी। मगर उनका ये रिश्ता केवल 10 साल तक चला। 2020 में उनका तलाक हो गया। हालांकि ये दोनों अब भी एक दोस्त की तरह हैं और अपने बच्चों की एक साथ परवरिश करते हैं।
Source: ranvirshorey/instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान ने एक्ट्रेस कटरीना कैफ को डेट किया था। मगर दोनों का यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। हालांकि दोनों आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं।
Source: katrinakaif/instagram
सलमान खान और संगीता बिजलानी के रिलेशनशिप की खबरे काफी उड़ी थीं। कहा जाता है कि दोनों की बात शादी तक पहुंच गई थी, मगर उससे पहले ही उनका ये रिश्ता टूट गया। हालांकि इसके बावजूद आज भी दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।
Source: viralbhayani/instagram
सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 1991 में शादी की थी। मगर साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों एक-दूसरे का काफी सम्मान करते हैं।
Source: instagram
विक्रांत मैसी को वॉशरूम के बाहर मिला था पहला ब्रेक