Jan 29, 2024

2024 में रिलीज होने वाली डरावनी फिल्में, कांप उठेगी रूह!

राहुल यादव

इस साल यानी कि 2024 में भी आपको जबरदस्त डरावनी फिल्में देखने के लिए मिलने वाली हैं। फिल्मों की लंबी कतार है। इसमें एक दो नहीं बल्कि पूरी 8 फिल्मों के नाम शामिल हैं, जो रूह कंपाने के लिए आ रही हैं।

Source: IMDB

स्त्री 2

2018 में बनी राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल आ रहा है। इसमें पंकज त्रिपाठी और वरुण धवन भी नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को अगस्त, 2024 में रिलीज किया जाएगा।

Source: IMDB

भूल भूलैया 3

विद्या बालन,अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया' के दूसरे सीक्वल में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी नजर आए थे। फिल्म हिट रही थी। इसके बाद अब इसके तीसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसे दिवाली 2024 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

Source: IMDB

काकुड़ा

आदित्य सर्पोत्दर द्वारा निर्देशित फिल्म 'काकुड़ा' को लेकर बताया जा रहा है कि ये बेहद ही डरावनी फिल्म है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा और रितेश देशमुख ने लीड रोल प्ले किया है। रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी को साल 2024 के आखिरी में प्रदर्शित किया जाएगा।

Source: IMDB

छोरी 2

विशाल फुरिया की मराठी फिल्म 'लपा छपी' पर आधारित हिंदी फिल्म 'छोरी 2' में नुसरत भरूचा, सोहा अली खान, और सौरभ गोयल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 26 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

Source: IMDB

घोस्ट ऑफ द पास्ट

रिपोर्ट्स की मानें तो विक्रम भट्ट इस साल दो डरावनी फिल्में लेकर आ रहे हैं। पहली 'घोस्ट', जो कि 18 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसमें टीवी अभिनेत्री सनाया ईरानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं, दूसरी 'घोस्ट ऑफ द पास्ट' है। इसे साल के अंत में रिलीज किया जाएगा।

Source: IMDB

भेड़िया 2

वरुण धवन अभिनीत डरावनी हास्य फिल्म 'भेड़िया' की लोकप्रियता के बाद अब 'भेड़िया 2' भी बनकर तैयार है। इसमें वरुण धवन के साथ नीरेंन भट्ट नजर आएंगे। यह फिल्म दिसंबर 2024 में आएगी।

Source: IMDB

द वर्जिन ट्री

इस लिस्ट में एक और फिल्म का नाम शामिल है, जिसमें संजय दत्त दिखाई देने वाले हैं। इसका टाइटल 'द वर्जिन ट्री' है। बताया जा रहा है कि ये रूह कंपा देने वाली फिल्म है। इसे 2024 के आखिरी तक रिलीज किया जाएगा। इसमें संजय दत्त के साथ मौनी रॉय, सनी सिंह और पलक तिवारी भी हैं।

Source: IMDB

शैतान

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर फिल्म 'शैतान' 2024 में प्रदर्शित की जाएगी। इसे राम राजा द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया है।

Source: IMDB

पारस को डेट, जद को किया Kiss, अब फैंस को यूं लट्टू बना रहीं आकांक्षा