हॉलीवुड के क्रिश्चियन ओलिवर से पहले इन एक्टर्स की भी प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

Jan 06, 2024 Archana Keshri

(Photos Source: Fan Page/Instagram)

'द गुड जर्मन' और 'स्पीड रेसर' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर की 4 जनवरी 2024 को प्लेन क्रैश होने की वजह से मौत हो गई। इस हादसे में उनकी दो बेटियों की भी जान चली गई। क्रिश्चियन ओलिवर से पहले भी कई एक्टर्स प्लेन क्रैश में अपनी जान गवा चुके हैं, चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में।

इंडियन एक्टर, नौसेना अधिकारी और स्टंट परफॉर्मर जयन की 16 नवंबर 1980 को फिल्म 'कोलीलक्कम' के सेट पर हेलिकॉप्टर क्रैश के कारण मृत्यु हो गई थी।

अमेरिकन एक्ट्रेस जेन डोर्नकर का 22 अक्टूबर 1986 को एयरप्लेन क्रैश होने के कारण निधन हो गया था।

अमेरिकन एक्ट्रेस और फोटोग्राफर बैरी बेरेन्सन की 2001 में 11 सितंबर के हमलों में मृत्यु हो गई थी। वह जिस फ्लाइट में थीं, उसे हाईजैक करके और वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में दुर्घटनाग्रस्त कर दिया गया था।

अमेरिकन एक्ट्रेस, सिंगर और मॉडल आलिया की 25 अगस्त 2001 को बहामास में एक विमान दुर्घटना में हो गई थी।

मेक्सिकन एक्ट्रेस फैनी कैनो की 7 दिसंबर 1983 को स्पेन के मैड्रिड में एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

इटालियन एक्टर क्लाउडियो कैसिनेली की मृत्यु 13 जुलाई 1985 को एक फिल्म की शुटिंग के दौरान हुई थी। वह उस दौरान हेलीकॉप्टर में थे जो पायलट की गलती के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

सोवियत एक्टर विक्टर चिस्तियाकोव की मृत्यु 18 मई 1972 को एक एयरप्लेन क्रैश में हुई थी।

अमेरिकन एक्टर जॉन डेनवर की मृत्यु 12 अक्टूबर 1997 को विमान दुर्घटना में हुई थी।

ब्राज़ीलियन एक्ट्रेस लीला डिनिज की 14 जून 1972 की मृत्यु भारत में एक विमान दुर्घटना में हुई थी।

ब्रिटिश एक्टर, निर्देशक, निर्माता और लेखक लेस्ली हॉवर्ड की 1 जून 1943 को वाणिज्यिक उड़ान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

मैक्सिकन रंचेरा सिंगर और एक्टर पेड्रो इन्फैंट की 15 अप्रैल 1957 को एक हवाई जहाज दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

17 जुलाई 2014 को मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट 17 की गोलीबारी में मलेशियन एक्ट्रेस शुबा जे की उनके पति और बेटी के साथ मौत हो गई थी।

अमेरिकी एक्टर, मार्शल आर्टिस्ट और म्यूजिशियन जो लारा का 29 मई, 2021 को विमान दुर्घटना में निधन हो गया था।

अमेरिकन एक्ट्रेस कैरोल लोम्बार्ड की मृत्यु भी 16 जनवरी 1942 को विमान दुर्घटना में हुई थी।

अमेरिकन पॉप सिंगर और एक्टर डीन पॉल मार्टिन की 21 मार्च 1987 को उनकी वायु सेना रिजर्व युनिट के साथ युद्धाभ्यास के दौरान मृत्यु हो गई।

अमेरिकन एक्टर विक्टर मॉरो का 23 जुलाई 1982 को निधन हो गया था। फिल्म 'ट्वाइलाइट जोन: द मूवी' की शूटिंग के दौरान हेलीकॉप्टर उनके ऊपर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

अमेरिकन सोल्जर, एक्टर और गीतकार ऑडी मर्फी की मृत्यु भी प्लेन क्रैश में 28 मई 1971 को हुई थी।

अमेरिकन म्यूजिशियन और एक्टर रिकी नेल्सन की मृत्यु 31 दिसंबर 1985 को विमान दुर्घटना में हुई थी।

डेनिश फिल्म एक्ट्रेस गेरडा न्यूमैन का निधन 26 जनवरी 1947 को विमान दुर्घटना में हुई थी।

अमेरिकन एक्टर विल रोजर्स का निधन भी विमान दुर्घटना में 15 अगस्त 1935 को हुई थी।

मैक्सिकन एक्टर पाब्लो सैंटोस की 15 सितंबर 2006 को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

इंडियन एक्ट्रेस सौंदर्या की 17 अप्रैल 2004 को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में एक चुनाव अभियान के दौरान बेंगलुरु से करीमनगर जाते समय अपने भाई अमरनाथ के साथ एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

स्वीडिश फिल्म एक्टर एरिक स्ट्रैंडमार्क की 5 जनवरी 1963 को त्रिनिदाद और टोबैगो में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

ब्रिटिश एक्ट्रेस जून थोरबर्न की 4 नवंबर 1967 को एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

अमेरिकी फिल्म एक्टर, प्रोड्यूसर और स्टंट पायलट अल्बर्ट पीटर विल्सन की 5 सितंबर 1932 को क्लीवलैंड, ओहियो में क्लीवलैंड एयर रेस शो में फ्लाइंग स्टंट करते समय एक हवाई दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।