Mar 05, 2025

Holi 2025: शादी के बाद पहली बार ससुराल में होली खेलेंगी ये स्टार एक्ट्रेसेस

Vivek Yadav

बॉलीवुड के सितारे भी होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस साल होली 14 मार्च को है। कई स्टार कलाकारों की शादी के बाद पहली होली होगी। आइन जानते हैं शादी के बाद कौन-कौन से सितारे पहली बार होली मनाएंगे।

नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला

साउथ सिनेमा के स्टार एक्टर और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शोभिता धुलिपाला ने 4 दिसंबर को शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद दोनों की ये पहली होली होगी जो साथ में मनाएंगे। @Chay Akkineni/Insta

सोनाक्षी सिन्हा-जाहीर इकबाल

बॉलीवुड की दबंग गर्ल यानी सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। शादी के बाद दोनों की ये पहली होली होगी। @Sonakshi Sinha/Insta

सिद्धार्थ-अदिति राव हैदरी

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने पिछले साल सितंबर में साउथ एक्टर सिद्धार्थ के साथ अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की थी। शादी के बाद इन कपल्स की भी ये पहली होली होगी। @Aditi Rao Hydari/Insta

कीर्ति सुरेश-एंटनी थाटिल

साउथ सिनेमा की स्टार एक्ट्रेसेस में से एक कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में भी काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने पिछले साल 12 दिसंबर को एंटनी थाटिल से शादी रचाई थी। शादी के बाद कीर्ति सुरेश ससुराल में पहली होली मनाएंगी। @Keerthy Suresh/Insta

राम्या पांडियन-लवल धवन

साउथ एक्ट्रेस राम्या पांडियन ने 8 नवंबर 2024 को लवल धवन संग सात फेरे लिए थे। राम्या की भी ससुराल में पहली होली होगी। @SriRamya Paandiyan/Insta

अरमान मलिक-आशना श्रॉफ

प्लेबैक सिंगर अरमान मलिक ने इसी साल 4 जनवरी को इन्फ्लुएंसर आशना श्रॉफ से शादी की थी। ये सितारे भी शादी के बाद साथ में पहली होली मनाएंगे। @Aashna Shroff/Insta

रफ्तार-मनराज जवंदा

मशहूर इंडियन रैपर रफ्तार ने फैशन स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस मनराज जवंदा से इसी साल 31 जनवरी को शादी की थी। दोनों की ये शादी मलयाली और सिख रीति-रिवाजों से हुई थी। शादी के बाद मनराज जवंदा ससुराल में अपने पति संग पहली होली खेलेंगी। @raftaarmusic/Insta

प्रतीक बब्बर-प्रिया बनर्जी

राज बब्बर और दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने भी इसी साल 14 फरवरी को एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी से शादी की थी। शादी के बाद ये सितारे पहली बार होली साथ में मनाएंगे। @prateik patil babbar/Insta

प्राजक्ता कोली-वृशांक खनाल

प्राजक्ता कोली और वृशांक खनाल की भी शादी के बाद साथ में पहली होली होगी। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और अंत में 25 फरवरी 2025 को ये दोनों हमेशा के लिए एक हो गए। @Prajakta Koli/Insta

Ind vs Aus मैच के बीच अवनीत कौर, टाइट शर्ट और इन अदाओं पर फिदा हुए फैंस