Dec 18, 2023 Rahul Yadav
Photos- Rati Pandey/insta
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक, ऐसे कई सितारे रहे हैं, जो भोजपुरी में काम कर चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल होने जा रहा है। वो हैं टीवी की 'हिटलर दीदी'।
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। टीवी की 'हिटलर दीदी' बनकर पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस रति पांडे अब भोजपुरी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
रति को पहली बार भोजपुरी फिल्म 'रंग दे बसंती' के जरिए खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी को लेकर वो काफी चर्चा में हैं।
रति पांडे की फिल्म 'रंग दे बसंती' का ट्रेलर 20 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगा और मूवी अगले साल जनवरी, 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रति पांड टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने 'हिटलर दीदी' के अलावा 'मिले जब हम तुम', 'कुमकुम एक प्यारा सा बंधन', 'बेगुसराय' और 'शादी मुबारक' जैसे ढेरों सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।
इतना ही नहीं, रति पांडे सलमान खान के शो 'बिग बॉस 6' में भी बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस असम से ताल्लुक रखती हैं।
रति पांडे का जन्म 11 सितंबर, 1982 को असम में हुआ था। उन्होंने स्कूली शिक्षा बिहार के पटना से ली है। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन बड़ी बहन स्कूल के दिनों में उनकी क्लासमेट थीं।
रति ने अपने टीवी करियर की शुरुआत दीप्ति भटनागर के शो 'शादी स्ट्रीट' से की थी। इसमें उन्होंने नंदिनी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद वो 'मिले जब हम तुम' में नुपुर उर्फ बबली गर्ल बनकर फेमस हो गईं।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें