Feb 14, 2024

Valentines Day पर इन एक्टर्स ने रचाई शादी, कुछ हुए जुदा

Vivek Yadav

जश्न-ए-इश्क

14 फरवरी को दुनियाभर में वेलेंटाइन्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन प्यार करने वाले एक दूसरे से अपने दिल की बात कहते हैं। इजहार और इश्क के इस खास दिन का युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिलता है।

वेलेंटाइन्स डे पर शादी

कई फिल्मी सेलेब्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए वेलेंटाइन्स डे पर ही सात फेरे लिये। आइए जानते हैं ऐसे सेलेब्स के नाम:

संजय दत्त

संजय दत्त ने साल 1998 में वेलेंटाइन्स डे के मौके पर रिया पिल्लई से शादी रचाई थी। रिया संजय दत्त की दूसरी पत्नी थीं। दोनों कुछ सालों बाद ही अलग हो गए थे।

अरशद वारसी

संजय दत्त की तरह ही उनके दोस्त अरशद वारसी ने भी वेलेंटाइन्स डे वाले दिन ही मारिया संग शादी रचाई थी।

मंदिरा बेदी

मंदिरा बेदी ने राज कौशल संग 14 फरवरी 2003 को शादी रचाई थी। राज की मौत के चलते मंदिरा को उनसे जुदा होना पड़ा है।

राम कपूर

साल 2003 में ही एक्टर राम कपूर ने गौतमी संग 14 फरवरी को शादी की थी। दोनों आज खुशहाल मैरिड लाइफ जी रहे हैं।

रुसलान मुमताज

रुसलान मुमताज और निराली मेहता ने भी वेलेंटाइन्स डे के दिन ही एक दूजे संग सात फेरे लिये थे।

नताशा स्टानकोविक

बॉलीवुड में अपने आइटम सॉन्ग से अलग पहचान बनाने वालीं नताशा ने क्रिकेटर हार्दिक पांड्या संग 14 फरवरी 2023 को शादी रचाई थी।

इस शहर के लोकल फूड्स की दीवानी हैं मलाइका अरोड़ा