Jun 02, 2024
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 37 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 2 जून, 1987 को पटना में हुआ था। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा हैं।
Source: Sonakshi Sinha/Insta
वो शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी थीं। ऐसे में उनके लिए फिल्मों में आना कोई कठिन नहीं था। लेकिन, वो कभी एक्टिंग करना ही नहीं चाहती थीं।
Source: Sonakshi Sinha/Insta
उन्होंने साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा दिल लेके देखो' से बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर करियर शुरू किया था।
Source: Sonakshi Sinha/Insta
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टिंग स्कूल से नहीं बल्कि फैशन डिजाइनिंग में पढ़ाई की है। जब वो पढ़ रही थीं तभी कॉस्ट्यूम डिजाइनर का काम करने लगी थीं।
Source: Sonakshi Sinha/Insta
आज वो इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं।
Source: Sonakshi Sinha/Insta
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्मों में कदम सलमान खान के कहने पर रखा था। अगर वो उनकी बात नहीं मानतीं तो फैशन डिजाइनर होतीं।
Source: Sonakshi Sinha/Insta
सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म सलमान खान के साथ 'दबंग' थी। इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अब तक फिल्मों में काम कर रही हैं।
Source: Sonakshi Sinha/Insta
सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार वेब सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था। इसमें वो रेहाना आपा और फरदीन के किरदार में नजर आई थीं। इसमें सभी ने उनके किरदार को खूब पसंद किया है।
Source: Sonakshi Sinha/Insta
रणवीर सिंह इटली में कर रहे मजे, दीपिका पादुकोण की देखभाल के लिए मुंबई आईं मां